Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इनरूवा में कवि कोकिल विद्यापति  स्मारक का शिलान्यास,

 

माला मिश्रा  जोगबनी । नेपाल के सुनसरी जिला अंतर्गत इनरुवा में शनिवार को प्रथम विद्यापति स्मृति समारोह सह विद्यापति स्मारक शिलान्यास कार्यक्रम बिभन्न अनुष्ठान के साथ सम्पन हुआ । इस मौके पर अतिथियों को मंचासीन कर स्वागत किया गया तथा विशाल प्रभातफेरी निकाला गया । प्रभातफेरी गाजा बाजा बिभन्न झांकी के साथ रामजानकी मंदिर से निकला जो कालेज रोड होते हुए नगर परिक्रमा कर शिलान्यास स्थल पहुचा । प्रभातफेरी में इनरूवा, भारदह , हनुमाननगर , तिलाठि ,  धरान , इटहरी , झुमका ,  बिराटनगर , जोगबनी तथा सुपौल जिला से पहुचे हजारों लोग शामिल हुए । बिभन्न मैथिल सांस्कृतिक झांकी , मैथिल संगीत के साथ प्रभातफेरी में  पाग लगाकर  निकले हजारों लोगों के कारण शहर का माहौल मिथिलामय बना रहा ।सुपौल जिला से पहुचे आचार्य धर्मेन्द्रनाथ मिश्र ने बिभन्न अनुष्ठान से भूमिपूजन सम्पन कराया । इस मौके पर भूमिदाता रामानंद झा आयोजकगण कमलाकांत झा ,  जीवानंद झा उक्त अनुष्ठान में सक्रिय रहे। इस मौके पर इनरुवा का मेयर राजन मेहता, कोशी गाऊ पालिका का अध्यक्ष एयूव अंसारी, मैथिली सेवा समिति बिराटनगर का अध्यक्ष डॉ एसएन झा, जीवनारायण झा , कटिहार से पहुचे समाजसेवी नवीन झा, मैथिली अभियानी प्रबीन नारायण चौधरी , डॉ सुरेंद्र मिश्र , बिपिन झा , प्रकाश नारायण झा , बसुंधरा झा , राजेश झा , प्रीति झा रंजू झा , मिथिलेश ठाकुर ,  आषा झा , कुमोद झा ,मनोज मिश्र , बिनोद झा , बिमलेंद्र झा  , दुर्गानंद मिश्र , अशोक झा , मनोज कुमार झा , शुभचंद्र झा , पंकज झा, मोहन झा ,सुशील झा , रामजी झा व अन्य लोग मौजूद थे । इस मौके पर सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया । इस मौके पर देर संध्या

यह भी पढें   जनकपुरधाम में जन्माष्टमी की धूम

सांस्कृतिक संध्या में मिथिलांचल के प्रशिद्ध गायक मिथिला रत्न कुंजविहारी मिश्र ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दे देर रातों तक लोगो को भरपूर मनोरंजन दिया । गायक रामबाबू झा , माधव राय गायिका रचना झा , डोली सिंह के गीतों पर लोग झूमते नजर आए ।हास्य कलाकार रामसेवक ठाकुर ने उपस्थित लोगों को लौट पोट कर गुदगुदाया ।इससे पूर्व समाज मे मत्वपूर्ण योगदान के लिए कलाकार सहित समाज के अन्य लोगो को सम्मानित किया गया । इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में 1 नंबर प्रदेश के सामाजिक विकास मंत्री जीवन घिमिरे , विशिष्ट अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री जगदीश कुसियेत, मेयर राजन मेहता , डॉ एसएन झा सहित अन्य लोग मंचासीन थे । संचालन मिथिला के लोकप्रिय एंकर किशलय कृष्ण कर रहे थे । इससे पूर्व मिथिला परम्परा अनुसार अतिथियों का स्वागत पाग , दोपट्टा ओढाकर किया गया ।

यह भी पढें   श्री वैकुण्ठनाथ धाम दिव्यधाम में 12 घंटे का अखंड हरे राम हरे कृष्ण संकीर्तन

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि बहुत जल्द प्रदेश सरकार मैथिली भाषा मे पठन पाठन के ओर काम करेगा । उन्होंने महिला , पुरुष सभी को अपना सांस्कृतिक पहचान बनाए रखने का अपील करते हुए कहा ऐसा करने से हमारा आगे का पुस्ता अनुशरण करेगा । विशिष्ट अतिथि श्री कुसियेत लोकप्रिय मैथिली सभ्यता , संस्कृति पर बिस्तार से प्रकाश डालते आयोजक का प्रशंसा किया । मेयर श्री मेहता ने इस तरह के कार्यक्रम में हर तरह का सहयोग का घोषणा किया । कार्यक्रम में भारत नेपाल के सीमावर्ती जिला से  भी लोग पहुचे थे । समापन समारोह में मिथिला रत्न प्रशिद्ध गायक कुंज विहारी सहित अन्य कलाकार को सम्मानित किया गया ।

यह भी पढें   कोशी प्रदेश में 17,337 घरों को तत्काल बसाना जरूरी, कानून की पेचीदगियों में फंसा पुनर्वास

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com