रौतहट के चन्द्रपुर में दो शव मिला
११ दिसम्बर, रौतहट । रौतहट के पूर्व–पश्चिम महेन्द्र राजमार्ग के साथ जुडे चन्द्रपुर में दो शव बरामद हुआ है ।
प्रहरी ने जानकारी दिया कि चन्द्रपुर स्थित बजार में एक व्यक्ति का शव और मुनलाइट स्कुल के आगे एक व्यक्ति का शव कुल दो शव बरामद हुआ है ।
जिला प्रहरी कार्यालय रौतहट ने जानकारी दिया कि बजार क्षेत्र से बरामद शव किसी सवारी साधन के ठोकर से मृत्यु होने की आशंका है । देखने से ऐसा लगता है कि उस मृतक का लगभग ३०–३५ वर्ष का होगा । अभी तक शव का पहचान खुल नहीं पाया है ।
इसी प्रकार ईलाका प्रहरी कार्यालय चन्द्रपुर का प्रमुख डिएसपी कबित कटवाल ने जानकारी दिया कि मुनलाइट स्कूल के आगे का शव किसी भिखारी का है ।
इलाका प्रहरी कार्यालय चन्द्रपुर ने जानकारी दिया कि शव पोष्टमार्टम के लिये प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र चन्द्रनिगाहपुर में भेजा गया है ।

