Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चेतना की कमी से उपभोक्ता ठगे जाते हैं : लेखराज भट्ट

 

११ दिसम्बर, काठमांडू । उद्योग वाणिज्य तथा आपूर्तिमन्त्री लेखराज भट्ट ने बताया कि चेतना की कमी के कारण उपभोक्ता ठगे जाते हैं ।
बजार व्यवस्थापन तथा उपभोक्त संरक्षण में संघ, प्रदेश और स्थानीय तह के बीच समन्वय सम्बन्धी अन्तरक्रिया कार्यक्रम में मन्त्री भट्ट ने बताया कि चेतना सम्बन्धी जानकारी कम होने के कारण उपभोक्ता ठगे जा रहे हैं ।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं द्वारा किसी भी वस्तु की खरिद करते समय उत्पादन मिति, समाप्त अवधि की मिति के विषय में जानकारी नहीं रखने के कारण ठगी का क्रम बढ रहा है ।
उन्होंने कहा, किसी भी वस्तु खरिदते समय होशियार रहने की आवश्यक्ता है । खुद के स्वास्थ्य में प्रतिकुल असर होगा या नहीं, इस पर भी विचार कर सामान खरिदें ।
मन्त्री भट्ट ने उपभोक्ताओं को हित के सम्बन्ध में सोचते हुये कहा कि संगठनों के द्वारा प्रकृति और उद्देश्य समझाने की आवश्यक्ता है । इसके लिये गांव–गांव में सचेतना अभियान करना जरुरी है ताकि उपभोक्ता ठगने से बचे ।
उन्होंने कहा कि बजार अनुगमन के कार्यशैली बदलने की आवश्यक्ता है । अभी भी मध्यमवर्गीय जनता में वस्तु का मूल्य, उत्पादन और समयावधि समाप्त मिति पूछने की हिम्मत नहीं होती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed