Fri. Oct 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बम विस्फोट से पीडित परिवार के साथ मिलने गए मुख्यमन्त्री

 

१५ दिसम्बर, जनकपुरधाम । धनुषा के क्षिरेश्वरनाथ नगरपालिका–५ में गत शुक्रबार रात में एक बम धमाका हो गई, जहां स्थानीय राजेश साह सहित ३ लोगों की मौत हो गई । पीडित परिवारिक सदस्यों से मिलने के लिए प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री लालबाबू राउत भी पहुँचे हैं । साह के घर में जो भी मिलने के लिए जाते हैं, जीवित सदस्य सब रोने लग जाते हैं । रोने के साथ एक ही वाक्य निकलता है ‘रे बैमनमा सभ, के एना केलही, हमर सारा संसार उडादेलही’ अर्थात् कौन ऐसा बेइमान है, जो हमारा सारा संसार ही छिन लिया ।

यह भी पढें   नेपाल में बड़ी कार्रवाई: सिंचाई विभाग के महानिदेशक और सुनकोशी मरिण परियोजना प्रमुख को पुलिस ने नियंत्रण में लिया

इस शोक के घडी में जो कोई भी राजेश साह के घर जाता है बिना रोए नहीं लौट पाता । इसी शोक के घडी में सान्त्वना देने पहुंचे हैं मुख्यमन्त्री राउत, वह भी वहां का हृदय विदारक दृश्य देखकर भावुक हो गए ।

मुख्यमन्त्री राउत के साथ सभामुख सरोजकुमार यादव, मुख्य न्यायाधिवक्ता दीपेन्द्र झा भी पहुँचे हैं । मुख्यमन्त्री ने कहा है कि घटना में घायल सभी लोगों की उपचार खर्च प्रदेश सरकार की ओर से उपलब्ध की जाएगी । साथ में उन्होंने यह भी कहा है कि मृतक परिवार को राहत रकम भी दी जाएगी ।

यह भी पढें   भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध कफ सिरप व कपड़े जब्त, दो नेपाली नागरिक पकड़े

 

उक्त बमकाण्ड में साह के साथ उनके १५ वर्षीय बेटा आनन्द और प्रहरी निरीक्षक अमिर दाहाल की मौत हो गई थी । राजेश और आनन्द की मौत घटनास्थल में ही हो गई थी और इन्सपेक्टर दाहाल का निधन उपचार के क्रम में । घटना में राजेश का पिता भिखारी, बेटा प्रकाश, बेटी अञ्जली और प्रहरी जवान रिजनाथ महतो घायल हुये हैं । प्रहरी ने जानकारी दिया कि उन लोगों इलाज हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com