धनुषा में बम का त्रास
१६ दिसम्बर, काठमांडू । जहां तहां बम रखे हाने की आशंका से धनुषा में तनाव बढा हुआ है । प्रदेश नम्बर २ की राजधानी जनकपुर के साथ साथ अन्य जगहों पर अज्ञात समूह द्वारा बम रखे जाने के कारण रविवार रात से तनाव बढा हुआ है ।
प्रहरी ने बताया कि सर्वसाधरण द्वारा शंकास्पद वस्तु देखने के बाद प्रहरी को खबर किया जा रहा है ।
खबर प्राप्त होने के बाद प्रहरी द्वारा शंकास्पद स्थानों को सुरक्षित बनाकर नेपाली सेना को बुलाकर डिस्पोज किया जा रहा है ।
धनुषा प्रहरी बता रहा है कि यह सिर्फ हल्ला है कोई बम नहीं है । उन्होंने बताया कि शंकास्पद वस्तु मिलने के बाद भी बम नहीं है ।
धनुषा का निमित्त प्रहरी प्रमुख डिएसपी रामेश्वर कार्की के अनुसार का शंकास्पद वस्तु के पास जाने के बाद वह बम नहीं राइसकुकर था । उसी प्रकार जगह पर प्लाष्टिक का प्याक मिला ।

