कीर्तिपुर में मां–बेटा का शव बरामद
१६ दिसम्बर, काठमांडू । कीर्तिपुर में आक्सिजन के कमी से मां बेटा की मृत्यु हो गई है ।
कमरा को गर्म रखने के लिये कोयला जलाकर सो रही ३२ वर्षीय शर्मिला रञ्जितकार और उनका २ महीना का बेटा की मृत्यु हो गई है और उसी कमरा में सो रहे शर्मिला का पति नमराज रन्जितकार भी बीमार हो गया है ।
जाडा के मौसम में प्रसुति होने के कारण शर्मिला कमरा का सभी खिडकी और दरवाजा बन्द कर कोयला जलाकर सो रही थी । शर्मिला का पति, २ महीना का बच्चा, और वो खुद उसी कमरा में सो रही थी । सुबह बच्चा और मां मृत अवस्था में मिला ।
महानगरीय प्रहरी वृत कीर्तिपुर का डिएसपी छेदीलाल कामती ने बताया कि जब नमराज ने सुबह पत्नी और बच्चा को जगाया तो वे लोग नहीं उठे उसके बाद उन्होंने प्रहरी को खबर किया ।
डिएसपी कामती ने बताया कि इस मृत्यु का कारण आक्सिजन का कमी है या और कुछ उस सम्बन्ध में अनुसन्धान चल रहा है ।

