नेपाली भूमि अतिक्रमण के विरोध में ह्वाइट हाउस के आगे विरोध प्रदर्शन
१६ दिसम्बर, काठमांडू । नेपाल का भूभाग कालापानी, लिपुलेक और लिम्पियाधुरा को भारत द्वारा हाल ही में प्रकाशित नक्सा के अन्तर्गत रखने के विरोध में ले ह्वाइट हाउस से डिसी स्थित भारतीय राजदुतावास तक विरोध प्रदर्शन किया गया है ।
शान्तिपूर्ण विरोध प्रदर्शन अमेरिकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस के आगे से शुरु होकर लाफाऐट पार्क (उद्यान) के चारो तरफ २ बार चक्कर लगाकर डिसी के मुख्य शहर होते हुये भारतीय राजदुतावास पहुंचकर प्रदर्शन का समापन किया गया ।
इसी प्रकार डिसी विरोध जुलुस का संयोजक कुलमणि आचार्य ने जानकारी दिया कि विरोध प्रदर्शन के क्रम में भारतीय दुतावास के आगे भी तीन बार घुमकर विरोध जनाया गया ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ लोकगायक प्रेम राजा महत ने राष्ट्रप्रेम का गीत सुनाया तथा व्यङ्ग्य कविता भी वाचन किया गया । साथ ही प्रदर्शन में सहभागियों ने साहित्य, कला और नारा के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया ।


Very nice post