राजविराज में बुद्ध एयरलाइन की दैनिक उडान जल्द ही ।
राजविराज,
सप्तरी के राजविराज विमानस्थल से बुद्ध एयरलाइन्स आगामी माघ १८ गते शनिवार से नियमित हवाई उडान सेवा सञ्चालन करने जा रही है ।
इससे पहले राजविराज विमानस्थल से श्रीएयरलायन्स हप्ता में सोमबार, बुधबार और शुक्रवार उडान करता आ रहा था । श्री एयरलाइन्स के साथ ही अब बुद्ध एयर दैनिक रुप में हवाईसेवा सुचारु करने जा रहा है । यह जानकारी नागरिक उड्डयन कार्यालय राजविराज के प्रमुख भीमदत्त पन्त ने दी है । बुद्ध एयर के प्राविधिक टोली ने स्थलगत अवलोकन किया है । प्रारम्भिक चरण में बुद्ध का ४७ सीट क्षमता वाले विमान काे लाने की तैयारी है । उडान की रात्रि सेवा के लिए भी अवलाेकन किया जा रहा है ।

