Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कश्मीर से सामूहिक पलायन पर बनी फिल्म ‘शिकारा – द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित’

 

फिल्म निर्माता और निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने अपनी अगली फिल्म ‘शिकारा – द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित’ का मोशन पोस्टर जारी किया है। उन्होंने ट्रेलर की उल्टी गिनती के बीच फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया है। फिल्म का ट्रेलर 7 जनवरी को रिलीज होने वाला है। 37 सेकंड का वीडियो बैकग्राउंड विरोध कर रहे लोगों के नारे से शुरू होता है।

इसमें कहा जा रहा है, ‘तुम काफिरों, हमारे कश्मीर को छोड़ दो।’ यह 19 जनवरी, 1990 की घटना बताई जा रही है। जब हजारों कश्मीरी पंडितों को सब कुछ पीछे छोड़कर कभी वापस नहीं लौटने के लिए कहा गया था। ट्रेलर में एक शिविर में कई पुरुषों और महिलाओं को देखा जा सकता है, जो अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद में बताया गया है कि कश्मीरी पंडितों के सामूहिक पलायन के 30 साल बाद अब उनकी कहानी कही जाएगी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 27 अगस्त 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

गौरतलब है कि इस दिन यह फिल्म रिलीज होने वाली है। मोशन पोस्टर का अंत डल झील के साफ पानी में एक शिकारा के साथ होता है। मोशन पोस्टर के सिनॉप्सिस में लिखा गया है, ‘अपने देश में शरणार्थी होने की पीड़ा क्या होती है? वर्ष 1990 में स्वतंत्र भारत में सबसे बड़ा जबरन पलायन हुआ, जिससे 4,00,000 से अधिक कश्मीरी पंडितों को कश्मीर घाटी से रातों-रात भागना पड़ा। लगभग 3 दशक बाद अब अधिकांश लौटने में असमर्थ हैं। यह एक ऐसी लव स्टोरी भी है, जो 30 वर्षों के निर्वासन के बाद भी जारी है।’
इस फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज के साथ मिलकर विधु विनोद चोपड़ा ने बनाया है। वहीं इस फिल्म का निर्देशन, एडिटिंग और प्रोड्यूस विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। यह फिल्म 7 फरवरी, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विधु विनोद चोपड़ा ने ट्विटर पर मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, ‘कश्मीर का एक लव लेटर अब और जल्दी आ रहा है।’ यह फिल्म पहले 21 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। अब धारा 370 के हटने के छह महीने बाद रिलीज होने जा रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com