Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुनधारा का २५ रोपनी १२ आना जमीन  गायब

 

काठमाडौ के प्रसिद्ध सुन्धारा के संरक्षण के लिए रखा गया २५ रोपनी १२ आना जमीन  गायब है । इस जमीन का उपयाेग काैन कर रहा है यह पता नहीं है ।

वि.सं. १९०२ के एक लालमोहर में साेने का पञ्चधारा सहित सुन्धारा का उचित देख रेख के लिए गोकर्ण और पाटन में यह जमीन   देखरेखकर्ता काे दिए जाने का अभिलेख है ।

इस जमीन के विवरण के बारे में कुलमानसिंह बस्न्यात मार्फत लालमोहर सम्बन्धित काे दिए जाने का विवरण है । शाक्य के अनुसार अभी सुन्धारा का मर्मत, सफाइ के लिए किसकाे  नियुक्त किया गया है यह कार्यालय काे विवरण प्राप्त नही है । आजकल वहाँ सफाई बंद है ।

यह भी पढें   जाजरकोट में पहिरो से मां-बेटे की मौत, एक लापता

धरहरा नवनिर्माण शुरु हाेने से पहले ही सुन्धारा क्षेत्र काे स्थानीय क्लब द्वारा मर्मत, सफाइ की बात सिद्धिचरणचोक दफ्तर क्लब के अध्यक्ष राकेश शाही बताते है । शाही के अनुसार काठमाडौँ महानगरपालिका भी सफाइ करता था। गुठी संस्थान के अधिकारी सुन्धारा के इस जमीन के विषय सहित अतिक्रमण हुए गुठी जमीन के बारे में नेपाल सरकार द्वारा छानबीन हाेने की जानकारी दी है ।  यह समाचार आज के गोरखापत्र दैनिक में प्रकाशित है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com