बस के ठोकर से एक छात्रा की मौत, विद्यार्थियों ने जलाया बस
२७ दिसम्बर, काठमांडू । सोमवार सुबह काठमांडू के सुकेधारा में बस की ठोकर से एक युवती की मृत्यु हुयी है ।
सुबह लगभग ६ बजे बा४ख ५९२० नम्बर की बस ने पैदल चल रहे २२ वर्षीय सृष्टि पन्त को ठोकर देकर गम्भीर घायल कर दिया ।
महानगरीय ट्राफिक प्रहरी महाशाखा का प्रवक्ता जीवनकुमार श्रेष्ठ ने बताया कि गोरखा की सृष्टि पन्त जो फिलहाल धुम्बाराही में रह रही थी । उसे गम्भीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया परन्तु उपचार के क्रम में ही उसकी मृत्यु हो गई ।
बस चालक को प्रहरी ने अपने नियन्त्रण में ले चुका है ।
मृतक पन्त चावहिल में अवस्थित पशुपति बहुमुखी क्याम्पस में बी बी ए के चौथा वर्ष की छात्रा थी । इस घटना से उसके सारे सहपाठी आंदोलन के लिये सडक पर उतर चुके हैं ।
आक्रोसित विद्यार्थियों ने बा४ख ७१०१ नम्बर की बस में आगजनी किया है । बा३ख ४४३३ नम्बर की बस तोडफोड किया है । प्रहरी आगजनी में संलग्न कुछ विद्यार्थियों को नियन्त्रण में लिया है ।

