नेकपा और राजपा के सम्झौता से राष्ट्रीय राजनीति में तरंग
२३ दिसम्बर, काठमांडू । नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) और राष्ट्रिय जनता पार्टी, नेपाल के बीच हुई दो बुँदे सम्झौता ने राष्ट्रिय राजनीति में भीषण तरङ्ग ले आया है । लम्बे समय से उक्त दोनों दल दूर¬ दूर रह रहे थे परन्तु राष्ट्रियसभा चुनाव में तालमेल करो के लिये दो बूंदे सहमति के बाद संघ से लेकर प्रदेश तक सत्ता समीकरण परिवर्तन की चर्चा शुरु हो गई है ।
सहमति के बाद प्रदेश नम्बर २ की सत्ता समीकरण ही बदले जाने का अनुमान किया जा रहा है । क्योंकि प्रदेश २ में फिलहाल समाजवादी पार्टी और राजपा नेपाल की संयुक्त सरकार है जो गणितीय रुप में राजपा तथा नेकपा के मिलने से समाजवादी नेतृत्व की सरकार ढल सकती है ।
उधर राजपा द्वारा अख्तियार करने के बाद समाजवादी पार्टी ने भी नेकपा से मिलकर प्रदेश २ मा सरकार बनाने की कसरत शुरु कर लिया है । समाजवादी पार्टी का कहना है कि राजपा नेकपा के साथ मिलकर सरकार परिवर्तन करने के खेल में लगा है । अब इस अवस्था में समाजवाद िपार्टी भी चुप बैठने वाली नहीं है ।
समाजवादी पार्टी का एक नेता ने बताया कि ‘यदि राजपा नेकपा को प्रदेश २ का नेतृत्व दे सकता है तो समाजवादी पार्टी क्यों नहीं दे सकती ? समाजवादी नेकपा को मुख्यमन्त्री देकर भी अपनी सरकार को बचा सकता है ।

