Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में नक्कली घी उत्पादन करनेवाला कारखाना

 

वीरगंज, २३ दिसम्बर । मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रसायन प्रयोग कर नक्कली घी बनानेवाला कारखाना वीरगंज में संचालित हो रहा है । पुलिस ने ऐसी कारखाना संचालन करनेवालों में से ३ लोगों को गिरफ्तार की है । जिला पुलिस कार्यालय प्रमुख सोमेन्द्रसिंह राटौर के अनुसार वीरगंज महानगरपालिका–१५ स्थित ब्राह्मचौक में संचालित सिद्धविनायक पूजा सामाग्री प्रोडक्ट उद्योग के नाम में ऐसी धन्दा हो रही थी ।
विशेष सूचना प्राप्त होने के बाद परिचालित पुलिस ने वीरगंज महानगरपालिका–१५ निवासी अनिल श्रेष्ठ, रमेश श्रेष्ठ और भारत मोतिहारी स्थायी निवासी राम विलास यादव को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने कहा है कि गिरफ्तार तीनों के ऊपर थप अनुसंधान जारी है ।
प्रारम्भीक अनुसंधान से पता चला है कि वे लोग नक्कली घी उत्पादन कर रहे थे । उत्पादित घी के बाहर वे लोग पूजा, दुर्गा और गोकुल शुद्ध घी के नाम स्टीकर लगाते थे और बाजार में भेज देते थे । पुलिस का कहना है कि कारखाना में छापामारी करने के बाद वहां से घी उत्पादन के लिए प्रयोग होनेवाला रसायन भी मिला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *