काठमांडू से ९० चिनियां नागरिक गिरफ्तार
काठमांडू, २३ दिसम्बर । काठमांडू से ९० चिनियां नागरिक को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । लेकिन पुलिस ने औपचारिक रुप में इसके संबंध में जानकारी नहीं दी है । समाचार स्रोत के अनुसार काठमांडू के विभिन्न स्थलों से उन लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।
पुलिस उच्च स्रोत को माने तो बैंक ह्याकिङ प्रकरण और भीषा संबंधी प्रसंग को लेकर उन लोगों को गिरफ्तार कर अनुसंधान जारी है । उन लोगों को नेपाल पुलिस केन्द्रीय अनुसंधान व्यूरो में रखा गया है । अपराध महाशाखा, केन्द्रीय अनुसंधान व्युरो और काठमांडू पुलिस की संयुक्त पहल में उन लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।
आशंका की गई है कि वे लोग साइबर अपराध संबंधी उद्देश्य नेपाल आए हैं ।

