Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत महिला मैत्री समाज द्वारा निशुल्क सिलाई तालिम

 

जनकपुर ।नेपाल भारत महिला समाजद्घारा प्रदेश नम्बर २ के धनुषा जिले मे महिलाओ के लिए निशुल्क सिलाई कटाई तालिम का आयोजना किया गया है । २९ नेभम्बर को धनुषा के मुखियापट्टी मुसहरनिया गाउँपालिका मे निशुल्क तालिम का उदघाटन किया गया । वैसे ही ३० नोभम्बरको धनुषा के जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका और जनकनन्दनी गाउँपालिका मे दो जघपर तालिम सन्चालन मे है ।
धनुषा मे तीन जघ संचालित तालिम मे १०५ महिला का सहभागिता है । सहभागी महिला सभी समाजिक वा आर्थिक हिसाब से बिपन्न समुदाय से है ।
निशुल्क सिलाई तालिम का उदघाट्न नेपाल भारत महिला समाज के अध्यक्ष चन्दा चौधरी द्घारा किया गया । उद्घाट्न के दौरान अध्यक्ष चौधरी ने बताया की एसे तालिम भक्तपुर, सर्लाही और महोत्तरी मे पहले संचालन किया गया था । उनका मान्ना है की नेपाल के बिपन्न महिला जबतक स्वाबलम्बी नही बन जाती तबतक देश का आर्थिक बिकाश नही हो सकता । महिला को स्वालंबी सिर्फ भाषण से नही बनाया जा सकता है बल्की उन्हे सिपकार बनाना जरुरी है । समय के अनुसार उन्हे बजार मे अपना जघ बनाने के लिए शिल्पी होना अति आवश्यक है ।
नेपाल भारत महिला समाजद्घारा तालिम प्राप्त सभी महिलाओ को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा । उन्हे आर्थिक आर्जन मे लगाने के लिए भी मैत्री समाजद्घारा योजना तैयार किया जा रहा है ।

यह भी पढें   शुक्रवार को भी मधेश में जगह जगह प्रदर्शन जारी, आन्दोलन शहर से गांव तक पसरा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com