Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभामुख चयन के लिए प्रधानमन्त्री ओली और प्रचण्ड बीच मुलाकात

 

३१ दिसम्बर, काठमांडू । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) का दो अध्यक्ष केपी ओली और पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड बीच सभामुख चयन संबंधी विषय को लेकर भेटवार्ता मुई है । सभामुख का उम्मेदवार किसको बनाया जाय, इस विषय में प्रधानमन्त्री ओली और दूसरा अध्यक्ष प्रचण्ड के बीच आज मंगलवार सुबह प्रधानमन्त्री का सरकारी निवास बालुवाटार में मुलाकात हुयी है ।
प्रतिनिधि सभा का बैठक कल बुधवार बुलाया जायेगा, जिसमें सभामुख निर्वाचन प्रक्रिया को आगे बढाया जायेगा । दोनों अध्यक्षों के बीच के चर्चा अनुसार स्पष्ट हुआ है कि उसके बाद उपसभामुख शिवमाया तुम्वाहाङ्फे को भी उपसभामुख पद से राजीनामा कराकर सभामुख तथा उपसभामुख दोनों में निर्वाचन कराने का योजना बना है ।
सभामुख के लिये प्रधानमन्त्री केपी ओली पक्ष ने पूर्व सभामुख सुवासचन्द्र नेम्वाङ, पूर्व माओवादी पक्ष से अग्नि सापकोटा और वर्तमान उपसभामुख शिवमाया तुम्बाहाङ्फे का नाम चर्चा में आया है । नेम्वाङ को ओली, सापकोटा को प्रचण्ड तथा तुम्वाहाङफे को राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने सभामुख उम्मेदवार के रुप में आगे बढाया है ।
परन्तु संसद में नेकपा का बहुमत ने संस्थागत रुप में किसको सभामुख बनाय जाय विषय पर निर्णय नहीं हो पाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com