नेकपा में अब कोई भी पूर्व और पश्चिम नहीं हैः मन्त्री बास्कोटा
१५ पुस, कन्चनपुर । सत्तारुढ नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के नेता एवं संचार तथा सूचना प्रविधि मन्त्री गोकुल बास्कोटा ने कहा है कि नेकपा में अब किसी को भी पूर्व और पश्चिम कहकर बुलाने की जरुरत नहीं है । उनका मानना है कि पार्टी से सम्बद्ध सभी नेकपा के कार्यकर्ता है, यहां कोई भी पूर्व एमाले और पूर्व माओवादी नहीं हैं ।
कञ्चनपुर में पत्रकारों के साथ बातचीत उन्होंने कहा ‘नेकपा में अब पूर्व–पश्चिम नहीं है । पूर्व एमाले और पूर्व मओवादी इतिहास में ही सीमित रह गया । पार्टी उपयुक्त निर्णय लेगी और सभामुख का चयन करेगी ।’ सभामुख के लिए पूर्व माओवादी दाबी कर रहे है, इसी सन्दर्भ को संकेत करते हुए मन्त्री बास्कोटा ने बताया कि अब नेकपा में पूर्व का कोई नहीं है । उन्होंने बताया कि सभामुख नेकपा का ही नेता होगा या अन्य इस विषय में मुख्य नेताओं के बीच सम्भवतः सहमति हो गयी है ।
मन्त्री बास्कोटा ने यह भी बताया कि नयां नेपाल है, इसीलिए साइबर अपराध करने वाले को भी नयां बननेवाला कानून कारवाही करेगी । इसी प्रकार मन्त्री बास्कोटा ने बताया कि कालापानी, लिपुलेक ही नहीं, लिम्पियाधुरा भी नेपाल की ही भूमि है । इस विषय पर भारत सरकार द्वारा पत्राचार के माध्यम से सकारात्मक जबाब आया है ।
उसी प्रकार मन्त्री बास्कोटा ने कहा कि कञ्चनपुर के भीमदत्त नगरपालिका–२ की १३ वर्षीया बालिका निर्मला पन्त हत्या प्रकरण को सरकार वैसे ही नहीं छोडेगी । इस विषय पर विभिन्न कोण से अनुसन्धान चल रहा है । उन्होंने जानकारी देते हुये कहा कि दोषी को कार्रबाई के दायरा में लाकर ही छोडेगी ।

