Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब घरमालिक को डेरा वाला का नियमित अभिलेख रखना होगा

 

३१ दिसम्बर, काठमांडू । घर में भाडा लेकर अवैध गतिविधि करने के आशंका में १ सौ २२ चिनियाँ नागरिक को हिरासत में लेने के बाद सरकार द्वारा डेरावाला का विवरण संकलन हो रहा है । गृहमन्त्री रामबहादुर थापा ‘बादल’, गृहसचिव प्रेमकुमार राई के साथ–साथ सुरक्षा निकाय के प्रमुखों का बैठक ने निर्णय किया है कि डेरा लेकर रहने वालों का विवरण संकलन किया जायेगा ।
उपत्यका के साथ–साथ देश के अखन्य मुख्य शहरों में घर भाडा लेकर अपराधिक गतिविधि हो रहा है । इस अपराधिक गतिविधि को समाप्त करने के लिये यह कदम उठाया गया है । इसके लिये यह निर्णय किया गया है कि घर मालिक को भाडा में रहने वाले व्यक्ति या संस्था द्वारा स्पष्ट परिचय वाला कोई कागजात देना होगा ।
गृहमन्त्री का प्रेस संयोजक किरण भट्टराई ने बताया कि भाडा में रहने वालों का विस्तृत विवरण संलकन कर नजदिक के प्रहरी इकाई में अनिवार्य रुप से देने का निर्णय किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed