बीते साल में ९५ बालिका तथा महिलाओं काे भारतीय सीमाक्षेत्र से उद्धार
माइती नेपाल मोरङ ने सन् २०१९ की अवधि में ९५ बालिका तथा महिलाओं काे भारतीय सीमाक्षेत्र से उद्धार किया है ।
‘हामो आवाज चेलीबेटी बेचबिखनबाट मुक्त’ नारा के साथ मोरङ शाखा ने इन बालबालिकाओं काे विराटनगर के सीमावर्ती क्षेत्र रानी तथा भारतीय बाजार के रेल स्टेशन पर बसपार्क से उद्धार करने की जानकारी मङ्गलबार यहाँ आयोजित पत्रकार सम्मेलन में दी गई ।
अठारह वर्ष से छाेटे तथा २१ वर्ष तक के ७४ बाल बालिकाओं का नेपाल प्रहरी, सशस्त्र प्रहरी, भारतीय रेल्वे प्रहरी, भारतीय प्रहरी और माइती नेपाल के कर्मचारी के सहयोग में उद्धार करने की जानकारी माइती नेपाल के मोरङ संयोजक विनोद पोखरेल ने दी । इस क्षेत्र से उद्धार किए गए में भारत सहित नेपाल के १८ जिला के बालिका और महिला हैं ।
माइती नेपाल ने भारतीय बसपार्क और रेल्वे स्टेशन में भारतीय प्रहरी के सहयोग में नेपाली महिलाओं काे बेचने से बचाया है ।
इन सबकाे विराटनगर स्थित केन्द्र में रखा गया है बहुताें काे उनके घरवालाे के जिम्मे दिया गया है ।

