Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार…

मेष

प्रत्येक कार्य को सुनियोजित रूप से संपन्न कर पाएंगे। घर-बाहर सम्मान मिलेगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रतिष्‍ठा-पराक्रम में वृद्धि होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। भ्रांति व अकस्मात घटना से बचें। रोजगार में वृद्धि होगी। सेहत पर ध्यान दें।
राशि फलादेश

वृष

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। तार्किक बुद्धि के प्रयोग से बचें। कौटुम्बिक समस्याओं पर ध्यान दे पाएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
राशि फलादेश

मिथुन

भौतिक साधनों तथा वस्त्रादि पर व्यय होगा। प्रणय संबंधों में सफलता मिलेगी। बाहर जाने के प्रयास सफल रहेंगे। बेरोजगारी दूर होगी। साझेदारी में फायदा होगा। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी।
राशि फलादेश

यह भी पढें   भोटेकोशी-त्रिशूली में बाढ़: रिस्क कम्युनिकेशन, बचाव और पुनर्स्थापनमें एक नया राष्ट्रीय सबक : डॉ. विधुप्रकाश कायस्थ

कर्क

पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। वरिष्ठजन मार्गदर्शन करेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रमाद न करें।
राशि फलादेश

सिंह

भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। घरेलू कार्य से यात्रा हो सकती है। मनोरंजन के मौके मिलते रहेंगे। मन की प्रसन्नता बनी रहेगी। आलस्य हावी रहेगा। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। धनलाभ होगा। जोखिम न लें।
राशि फलादेश

कन्या

यात्रा में जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बैठे-बैठाए कोई परेशानी आ सकती है। नकारात्मकता रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधियों से मेलजोल बढ़ेगा। जोखिम न लें।
राशि फलादेश

यह भी पढें   भारत से 10 टन मानवीय राहत सामग्री लेकर तीसरी विशेष उड़ान काठमांडू के लिए रवाना

तुला

जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्‍थिति नियंत्रण में होगी। दुष्टजन परास्त होकर शांत रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। छोटे भाइयों का सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न उठाएं।
राशि फलादेश

वृश्चिक

संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। बिगड़े काम पूर्ण सफल होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बेरोजगारी दूर होगी। अज्ञात भय सताएगा। काम में एकाग्रता की कमी हो सकती है। पारिवारिक उठ सकती है।
राशि फलादेश

धनु

यात्रा मनोरंजक रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबारी निर्णय सहज ही ले पाएंगे। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें। आय में वृद्धि तथा प्रसन्नता रहेगी।
राशि फलादेश

यह भी पढें   नेपाल में बाढ़ से टूटे पुलों के लिए भारत भेजेगा बेली ब्रिज, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

मकर

रोजगार में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। धनलाभ सहज होगा। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। शत्रु शांत रहेंगे। मानसिक बेचैनी रहेगी। बेवजह विवाद न करें। कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है। विद्यार्थी प्रमाद न करें।
राशि फलादेश

कुंभ

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। विवेक का प्रयोग करें। वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह मानें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
राशि फलादेश

मीन

दु:खद समाचार मिल सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। अपेक्षित कार्य समय पर पूर्ण न होने से खिन्नता रहेगी। नकारात्मकता बढ़ेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।
राशि फलादेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com