Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नम्बर तीन की राजधानी हेटाैडा ही रखने का बालुवाटार का दवाब

 

काठमाडौँ ।

नेकपा सचिवालय बैठक ने प्रदेश ३ की राजधानी मकवानपुर के हेटौडा काे बनाने का निर्देशन संविधान और प्रदेश सभा के अधिकार विपरित माना जा रहा है और इसका विराेध जारी है ।

प्रदेशसभा सदस्याें ने इसका कडा विराेध किया है तथा किसी भी हाल मे‌ राजधानी हेटाैडा नही हाेने की बात की है ।  किन्तु नेकपा  नेतृत्व  पार्टी कमिटी हेटौडा काे ही राजधानी रखने का दवाब बना रहे हैं ।
गत रविवार काे हुए नेकपा सचिवालय बैठक ने प्रदेश ३ की राजधानी हेटौडा और नाम वागमती रखने का निर्देशन दिया था। इसके साथ ही इसका विराेध शुरु हाे गया है । इसी के साथ ही  नेकपा के नेताओं तथा प्रदेश तीन के इन्चार्ज, सहइन्चार्ज और अध्यक्ष आदि काे बालुवाटार बुलाकर ‘प्रदेश तीन की राजधानी हेटौडा ही रखने का ’ कडा निर्देशन दिया है ।

यह भी पढें   नेकपा एमाले ने सभामुख द्वारा बोले गए कुछ शब्दों को संसदीय रिकॉर्ड से हटाने की मांग की

प्रधानमन्त्री तथा अध्यक्ष केपी ओली, कार्यकारी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ और महासचिव विष्णु पौडेल ने यह निर्देशन दिया है । अध्यक्षद्वय के इस निर्देशन काे नेकपा ३ नम्बर प्रदेश कमिटी संयोजक अष्टलक्ष्मी शाक्य  ने कडा विरोध किया है।

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *