Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रुपन्देही में अवैध मोबाईल सेट बरामद

 

हिमालिनी सवांदाता रुपन्देही | रुपन्देही जिला भैरहवा शिद्धार्थ नगरपालिका वड़ा नंबर 1 डंडा इलाका क्षेत्र में स.प्र.बल नेपाल न.38 गुल्म हे.क्व.राजस्व भन्सार सुरक्षा गस्ती रुपन्देही सशस्त्र प्रहरी नयाब उपरीक्षक मान बहादुर शाही के कमाण्ड में लगाये गये गाड़ी मोबाईल टोली टीम हर रोज की रूटिंग की तरह चेक जाँच करने के क्रम में भारत सिमा से नेपाल मे तस्करी के माध्यम से अवैध 10 पीस एम आई redmi मोबाईल सेट ला रहे तस्कर ने टोली टीम को देखते ही अवैध मोबाइल सेट छोड़कर मौका पाकर भागने में सफल रहा । सशस्त्र प्रहरी नयाब उपरीक्षक मान बहादुर शाही ने बताया है की डंडा इलाका क्षेत्र में हर रोज की तरह गाड़ी मोबाईल टोली टीम चेक जाँच कर रही थी तभी भारत सिमा से नेपाल में तस्करी द्धारा अवैध रूप से ला रहा 10 पीस मोबाईल सेट तस्कर बल टीम को देखते ही मोबाईल सेट छोड़कर फरार होने में सफल रहा। बरामद किये गये मोबाईल सेट 10 पीस भैरहवा भन्सार कार्यालय बेलहिया सौप दिया गया जिसकी कीमत एक लाख पांच हजार रु.आंकी गई है।

यह भी पढें   बेल्जियम की जीत सेनेगल फीफा विश्वकप से बाहर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *