पर्सा कलिकामाई गाऊंपालिका वार्ड ५ में दो जगह शंकास्पद बम मिला
रेयाज आलम , पर्सा | प्रप्त जानकारी के अनुसार पर्सा कलिका माई गाऊंपालिका को लक्षित कर के रखा गया दो शंकास्पद बम मिला है | गाँउ से १ किलोमीटर पुर्व गाँव के खेत में रखा हुआ बम मिला है | जिससे पूरा गाँव और उसके आसपास कि जनता त्रासित है | इलाका प्रहरी कार्यालय पोखरिया के इंस्पेक्टर चन्द्रकुमार सिंह की टोली वहाँ पहुँच जांच शुरू कर दी है | बम डिस्पोजल के लिए बीरगंज से आर्मी की टोली आनेवाली है | लोगों में भय और त्रास दिखने को मिलता है |

