Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

मेष

पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। कार्य में आसानी रहेगी। समय आनंद से बीतेगा। लाभ में वृद्धि होगी। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात होगी। मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। दिखावे पर खर्च होगा। अनर्गल आरोप लग सकते हैं। सावधानी आवश्यक है।
राशि फलादेश

वृष

चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी से बचें। भाइयों से विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। उच्चाधिकारी संतुष्ट नहीं होंगे। विशेष प्रयास करना पड़ेगा। वस्तुएं संभालकर रखें। थकान रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है, व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
राशि फलादेश

मिथुन

प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्य बनेंगे। चारों तरफ से प्रशंसा मिलेगी। कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। कार्य में बेहतरी तथा परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। विवाद से बचें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
राशि फलादेश

यह भी पढें   श्री शिवमहापुराण कथा समापन पर भव्य महाप्रसाद, 1500 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

कर्क

अतिथियों का आगमन होगा। उन पर व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। परिवार में बेवजह तनाव रह सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रुभय रहेगा। चोट व रोग से बचें। आलस्य हावी रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।
राशि फलादेश

सिंह

बेरोजगारी दूर होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। शत्रु परास्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
राशि फलादेश

कन्या

वाणी पर नियंत्रण रखें। यात्रा में सावधानी रखें। वस्तुएं गुम हो सकती हैं। फालतू खर्च होगा। बेवजह परेशानी आ सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। आय ठीक रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद न करें। बेचैनी रहेगी। बाकी सब सामान्य रहेगा।
राशि फलादेश

यह भी पढें   सोने का चेन छीनने का आरोपी गिरफ्तार

तुला

जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कामकाज ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक होगी। आराम का अवसर नहीं मिलेगा। थकान रहेगी। जोखिम न लें।
राशि फलादेश

वृश्चिक

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति से लाभ के योग हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। विवेक का प्रयोग करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।
राशि फलादेश

धनु

भ्रम की स्थिति बन सकती है। चोट व रोग से बाधा संभव है। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। देव दर्शन हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। विरोधी पस्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम न लें।
राशि फलादेश

यह भी पढें   कर्मचारियों के वेतन में 21 प्रतिशत वृद्धि करने की घोषणा

मकर

कष्ट, भय, रोग, चिंता व तनाव हावी रह सकते हैं। रुका हुआ पैसा थोड़े प्रयास से प्राप्त हो सकता है। नया कार्य प्रारंभ हो सकता है। व्यावसायिक सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार की आमदनी में वृद्धि होगी। बड़ी परेशानी हो सकती है।
राशि फलादेश

कुंभ

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। हृदयरोगी सावधान रहें। सुख के साधनों पर व्यय होगा। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
राशि फलादेश

मीन

जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वयं के स्वास्थ्य की समस्या को अनदेखा न करें। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
राशि फलादेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *