Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राप्रपा द्वारा तीन दिवसीय पृथ्वी जयन्ती मनाया जायेगा

 
 ६ जनवरी, काठमांडू ।
राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी द्वारा पृथ्वी जयन्ती तथा राष्ट्रिय एकता दिवस इसी पुस २६ से २८ गते, तीन दिनों तक उत्सव के रुप में मनाया जायेगा । पार्टी ने देशभर के सभी जिला कार्यसमिति को राष्ट्रनिर्माता पृथ्वीनारायण शाह के योगदान एवं नेपाल के एकीकरण अभियान प्रति श्रद्धा, सम्मान के साथ अन्य विविध कार्यक्रम आयोजना करने का निर्देशन दिया है । इसी पुस २७ गते पार्टी द्वारा पृथ्वी जयन्ती तथा राष्टी«य एकता दिवस के अवसर में शुभकामना तथा चायपान आयोजना किया जायेगा ।
पार्टी का नेता देवेन्द्र प्रधान ने जानकारी दिया कि सामाजिक जीवन के लब्धप्रतिष्ठित व्यक्ति तथा पार्टी सदस्यों के  सहभागिता के लिये दश हजार निमन्त्रणा कार्ड वितरण किया गया है । उसी दिन पार्टी के कलासाहित्य विभाग द्वारा कवि गोष्ठी, ट्रेड युनियन महासङ्घ द्वारा रक्तदान कार्यक्रम किया जायेगा ।
प्रधान ने जानकारी दिया कि २८ गते सम्पूर्ण भ्रातृ सङ्गठन के संयुक्त आयोजना में राष्ट्र निर्माण में शाह के योगदान सम्बन्धी प्रवचन गोष्ठी आयोजना किया जायेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *