Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश ३ की स्थायी राजधानी हेटौंडा कायम

 

१२ जनवरी, हेटौँडा । प्रदेश ३ की स्थायी राजधानी हेटौँडा कायम हुआ है । रविवार के प्रदेश सभा बैठक ने मुख्यमन्त्री डोरमणि पौडेल द्वारा किया गया प्रस्ताव को दो तिहाई से अधिक मत से अनुमोदन किया है ।
मुख्यमन्त्री पौडेल ने प्रदेश ३ की स्थायी राजधानी हेटौँडा कायम करने का प्रस्ताव पेश किया था । उक्त प्रस्ताव के पक्ष में १०५ मत मिला था । प्रस्ताव के विपक्ष में सिर्फ ३ ही मत मिला । प्रदेश सभा का कुल ११० सांसद मध्ये प्रस्ताव के लिये मतविभाजन होते समय बैठक में १०८ सांसद उपस्थित थे ।
प्रदेशसभा के दो तिहाई मत से प्रदेश का नाम तथा स्थायी राजधानी कायम करने का संवैधानिक प्रावधान है । सभामुख सानुकुमार श्रेष्ठ ने घोषणा करते हुये कहा कि राजधानी हेटौँडा होनी चाहिये के प्रस्ताव के पक्ष में बैठक में कायम कुल सदस्यों का दो तिहाई मत है इसलिये उक्त प्रस्ताव पारित हुआ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com