पेस्तोल के साथ दो व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
१२ जनवरी, काठमांडू । काठमांडू महानगरपालिका ९ गौशाला पिंगला स्थान से १ थान घरेलु पेस्तोल के साथ दो व्यक्ति को प्रहरी ने गिरफ्तार किया है । पिंगला स्थान का धनुषा गणेसमान सारनाथ नगरपालिका ७ का २४ वर्षीय धर्मेन्द्र पासवान और सिरहा बिष्णुपुर गाउँपालिका ६ का ४१ वर्षीय दिनेश कुमार झा को पुलिस ने हिरासत में लिया है ।
महानगरीय प्रहरी वृत्त गौशाला से कार्यरत प्रहरी ने बा.१५ च ७५३६ नम्बर का कार जांच करते समय सिट के नीचे से उक्त पेस्तोल बरामद हुआ ।
छुपाकर रखे हुये पेस्तोल बरामद होने के बाद प्रहरी ने उस कार में सबार पासवान और झा को हिरासत में लिया ।
इस सम्बन्ध में पुलिस द्वारा और अनुसन्धान जारी है ।

