Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल राजद्रोह के मामले में गिरफ्तार

 

अहमदाबाद।

कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को 2015 के राजद्रोह के एक मामले में निचली अदालत में पेश नहीं होने के कारण शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद जिले के वीरमगाम तालुका से गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ वारंट जारी होने के कुछ घंटों बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजदीपसिंह जाला (अपराध शाखा) ने पटेल की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हमने हार्दिक पटेल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद उन्हें वीरमगाम के पास से गिरफ्तार किया है। हम उन्हें कल अदालत के समक्ष पेश करेंगे।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़– १,२९० लोगों के शव बरामद, ४,७९८लोग लापता

अहमदाबाद में 25 अगस्त 2015 को पटेल समुदाय की एक रैली के दौरान हिंसा भड़कने के बाद स्थानीय अपराध शाखा ने राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर पटेल को पहले भी गिरफ्तार किया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com