Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

मेष

चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। किसी के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। अपरिचितों पर अतिविश्वास बड़ी हानि दे सकता है। पार्टनरों से मतभेद तनाव दे सकता है। समय पर काम पूर्ण नहीं होने से चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
राशि फलादेश

वृष

घर के वृद्धजनों पर विशेष ध्यान देना होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धनार्जन होगा। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। व्यस्तता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए काम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। मित्र व संबंधी सहयोग प्रदान करेंगे। प्रसन्नता रहेगी।
राशि फलादेश

मिथुन

प्रॉपर्टी के कार्य लाभदायक रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। जल्दबाजी न करें।
राशि फलादेश

यह भी पढें   रसुवा की भोटेकोशी बाढ़: लापता लोगों के परिजनों का माइतीघर में प्रदर्शन

कर्क

दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिल सकता है। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कारोबारी क्षमता तथा आमदनी में वृद्धि के योग हैं।
राशि फलादेश

सिंह

जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबारी बड़े निर्णय ले सकते हैं। स्थायी संपत्ति में वृद्धि तथा बड़ा लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन तथा रोजगार की प्राप्ति संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। बाहरी व्यक्ति पर ध्यान दें।
राशि फलादेश

कन्या

मित्र, संबंधी व परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। यात्रा सफल रहेगी। बौद्धिक कार्य पूर्ण लाभ देंगे। थकान रहेगी। विरोध होगा। मातहतों का अच्‍छा सहयोग प्राप्त होगा। कोई अपरिचित मार्गदर्शक मिल सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। गरीबों को भोजन कराएं।
राशि फलादेश

यह भी पढें   संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह का संबोधन

तुला

अपनों का व्यवहार पसंद नहीं आएगा। बुरी सूचना मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यों में अवरोध होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रयास करते रहें।
राशि फलादेश

वृश्चिक

घर-बाहर मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत रंग लाएगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। घर से दूर प्रवास की योजना बनेगी। आय में वृद्धि होगी। आकांक्षाएं पूर्ण होने के योग हैं। मित्र व संबंधी के साथ समय सुखपूर्वक व्यतीत होगा। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा।
राशि फलादेश

धनु

पारिवारिक मित्र व संबंधियों का आगमन होगा। अच्‍छी खबर प्राप्त होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। विवाद से क्लेश हो सकता है। पुरानी व्याधि उठ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। संपत्ति व मशीनरी आदि के नवीनीकरण पर खर्च अधिक हो सकता है जिसका तत्काल लाभ नहीं होगा।
राशि फलादेश

यह भी पढें   आज का पंआज दिनाक 22 सितंबर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

मकर

घर में सहयोग नहीं मिलेगा। उत्तेजना व क्रोध पर नियंत्रण रखें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है, धैर्य रखें। भागदौड़ रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेमतलब आरोप लग सकते हैं। व्यवसाय धीमा चलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
राशि फलादेश

कुंभ

थोड़ी कोशिश से ही कार्यसिद्धि होगी। समाज में पूछ-परख बढ़ेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बाहर जाने का मन बनेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रतिष्ठित व्यक्ति सहयोग करेंगे।
राशि फलादेश

मीन

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए काम प्रारंभ करने का मन बनेगा। प्रसन्नता रहेगी। परिवार में मतभेद हो सकता है। विवाद न करें।
राशि फलादेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com