Mon. Mar 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अग्नि सापकोटा के विरुद्ध कांग्रेस से पुष्पा भुसाल उम्मीदवार

काठमांडू, २० जनवरी । अन्ततः सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) ने अग्नि सापकोटा को उम्मीदवार चयन कर सभामुख चयन प्रक्रिया शुरु करने की फैसला की है । ऐसी ही अवस्था में प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने भी निर्णय किया है कि सभामुख चयन संबधी निर्वाचन प्रक्रिया में पार्टी की ओर से उम्मीदवार खड़ा की जाएगी ।
संसद् में नेकपा की बहुत होने के कारण कांग्रेस की ओर से खड़ा उम्मीदवार को जितने की सम्भावना तो नहीं है, तब भी प्रजातान्त्रिक प्रक्रिया के लिए नेपाली कांग्रेस की ओर से नेकपा उम्मीदवार सापकोटा के विरुद्ध पुष्पा भुसाल गौतम सभामुख में उम्मीदवारी दे रही है ।
नेपाली कांग्रेस निकट स्रोत का कहना है कि इसके लिए पार्टी के अन्दर गृहकार्य हो रहा है । कांग्रेस नेताओं को यह भी कहना है कि व्यक्ति हत्या के आरोपी को नेकपा ने सभामुख के लिए उम्मीदवार बनाया है, इसीलिए कांग्रेस की ओर से भी वैकल्पिक उम्मीदवार खडा करना आवश्यक है । लेकिन कुछ नेताओं को यह भी कहनाा है कि अगर उप–सभामुख कांग्रेस को मिली तो कांग्रेस सभामुख में उम्मीदवार नहीं भी दे सकती है । स्मरणीय है, इससे पहले कृष्णबहादुर महरा सभामुख के लिए उम्मीदवार बनते वक्त नेपाली कांग्रेस ने अपनी ओर से किसी को भी उम्मीदवार नहीं बनाया था ।
कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार बन रही भुसाल पार्टी सचेतक भी हैं । कानून में स्नातक और राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर भुसाल राजनीति में प्रवेश करने से पहले त्रिभुवन विश्वविद्यालय में शिक्षिका थीं ।

यह भी पढें   भक्तपुर महेश बस्नेत चल रहे हैं पीछे, रास्वपा की अग्रता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *