नेकपा केन्द्रीय कमिटी बैठक माघ १५ से
काठमांडू, २० जनवरी । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) केन्द्रीय कमिटी बैठक आगामी माघ १५ गते से शुरु होने जा रहा है । इससे पहले पौष तीसरे हफ्ता से बैठक शुरु होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन राष्ट्रीयसभा चुनाव के कारण बैठक स्थगित की गई थी । राष्ट्रीयसभा सदस्य चयन के लिए माघ ९ गते चुनाव होने जा रहा है ।
नेकपा स्रोत के अनुसार प्रदर्शनी मार्ग स्थित राष्ट्रीयसभा गृह माघ १५ गते केन्द्रीय कमिटी बैठक शुरु होगी । स्मरणीय है, लगभग २ साल से नेकपा की केन्द्रीय किमिटी बैठक नहीं हो पा रहा है । नेकपा में कूल ४४५ केन्द्रीय सदस्य हैं ।

