Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन : रहस्यमय कोरोनावायरस इंसान से इंसान के बीच फैल रहा

 

रहस्यमय कोरोनावायरस इंसान से इंसान के बीच फैल रहा है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। इसने चिकित्सा कर्मचारियों को संक्रमित किया है। वहीं इस वायरस से देश में चौथे व्यक्ति की मौत हो गई है।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक मामले की जांच कर रही स्वास्थ्य आयोग की टीम के प्रमुख झोंग नानशान ने इस बात की पुष्टि की कि देश के गुआंगडोंग प्रांत में इंसान से इंसान के बीच इस फैल रहे इस रहस्यमय कोरोनावायरस का मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार अधिकारियों ने वुहान में एक 89 वर्ष के व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। इसके 200 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। यह वायरस वुहान के बाद राजधानी बीजिंग समेत दूसरे कई चीनी शहरों में भी फैल गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *