सभामुख पद के लिए अग्नि सापकोटा द्वारा उम्मेदवारी दर्ता
२१ जनवरी, काठमांडू । प्रतिनिधिसभा का सभामुख पद के लिये प्रतिनिधि सभा सदस्य अग्नि सापकोटा ने उम्मेदवारी दर्ता किया है । मंगलवार संसद सचिवालय पहुंचकर सापकोटा ने सभामुख पद के लिये उम्मेदवारी दिया है ।
सापकोटा के प्रस्तावक में नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) संसदीय दल का उपनेता सुवासचन्द्र नेम्वाङ और समर्थक में नेता देव गुरुङ,ओनसरी घर्ती तथा राजपा का लक्ष्मणलाल कर्ण हैं । उम्मेदवारी दर्ता करने के बाद सापकोटा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि अगर मैं सभामुख के लिये निर्वाचित हुआ तो संसद का ओज और गरिमा को सदैव ऊंचा रखूंगा ।
गर रविवार को नेकपा के सचिवालय बैठक द्वारा सापकोटा को उम्मेदवार बनाने का निर्णय किया गया था । निवर्तमान सभामुख कृष्ण बहादुर महरा बलात्कार प्रयास आरोप में संलग्न होने के बाद गत आश्विन से सभामुख का पद खाली है ।

