कांग्रेस द्वारा सभामुख में उम्मीदवारी न देने की निर्णय
काठमांडू, २१ जनवरी । नेपाली कांग्रेस ने निर्णय किया है कि प्रतिनिधिसभा सभामुख पद में कांग्रेस की ओर से कोई भी उम्मीदवारी नहीं दी जाएगी । मंगलबार सम्पन्न पार्टी संसदीय दल बैठक ने ऐसा निर्णय किया है ।
स्मरणीय है कि इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के उम्मीदवार अग्नि सापकोटा के विरुद्ध कांग्रेस की ओर से पम्फा भुसाल गौतम को खड़ा की जाएगी । लेकिन अंतिम चरण में कांग्रेस पीछे हट गया है ।
नेताओं ने कहा है कि कांग्रेस ने उप–सभामुख में दावेदारी करेगी ।

