Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लक्ष्मिनियां स्थित गेष्टहाउस में यौन–धन्धा, एक जोडी हिरासत में

 

२१ जनवरी, जनकपुरधाम । धनुषा के लक्ष्मिनियाँ स्थित एक गेष्ट हाउस से आपत्तिजनक अवस्था में एक जोडी को पुलिस ने हिरासत में लिया है । इलाका प्रहरी कार्यालय महेन्द्रनगर से कार्यरत प्रहरी टोली ने लक्ष्मिनियाँ गाउँपालिका ४ सपही स्थित मेन रोड में सञ्चालित अमरज्योति लज एण्ड गेष्ट हाउस से उस जोडी को नियन्त्रण में लिया है ।
प्रहरी ने दाबे के साथ कहा कि नियन्त्रित महिला और पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में देखे जाने के बाद उनलोगों को हिरासत में लिया गया है । प्रहरी निरीक्षक पप्पु नायक ने जानकारी दिया कि इनलोगों को मानव बेचने और आयात निर्यात (नियन्त्रण) ऐन २०६४ अन्तर्गत मुद्दा किया जायेगा । महिलाओं को प्रलोभन देकर जबर्दस्ती यौन व्यसाय में लगाने वाला उक्त लज एण्ड गेष्ट हाउस का सञ्चालक फरार हो गया है ।
प्रहरी निरीक्षक नायक ने जानकारी दिया कि उन फरार का खोजी कार्य जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *