उपसभामुख में राजपा से चन्दा चौधरी तथा अमृता अग्रहरी की चर्चा
२१ जनवरी, काठमांडू । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के नेता अग्नि प्रसाद सापकोटा ने प्रतिनिधिसभा सभामुख के लिए उम्मीदवारी पंजीकृत किया है । संसद् में नेकपा का बहुमत होने के कारण सापकोटा सभामुख होने की सम्भावना शत–प्रतिशत है । ऐसी ही अवस्था में अब उप–सभामुख कौन बनेंगे ? राजनीतिक वृत्त में इस प्रश्न को लेकर बहस शुरु होने लगी है ।
स्मरणीय है कि राष्ट्रियसभा निर्वाचन में प्रदेश २ का चार सिट के लिये सत्तारुढ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) और विपक्षी राष्ट्रिय जनता पार्टी (राजपा) बीच गठबन्धन हुआ है, जिस को लेकर चर्चा होने लगी है कि अब उप–सभामुख भी राजपा को ही मिलनेवाला है । उप–सभामुख किस पार्टी को मिलेगी, निश्चित तो नहीं हुआ है, लेकिन चर्चा है कि प्रधानमन्त्री ओली राजपा को ही उप–सभामुख देना चाहते हैं ।
इधर उप–सभामुख के लिए नेपाली कांग्रेस भी नेकपा से वार्गेनिङ कर रही है । लेकिन प्रधानमन्त्री कांग्रेस को उप–सभामुख देने के लिए राजी नहीं है । ऐसी पृष्ठभूमि में भावी उप–सभामुख में राजपा नेतृत्व चन्दा चौधरी और अमृता अग्रहरी का नाम चर्चा में आने लगी है । सभामुख सापकोटा की उम्मीदवारी पंजीकृत करते वक्त राजपा नेता लक्ष्मणलाल कर्ण ने उनको समर्थन किया है । जिसको देखकर भी अनुमान हो रहा है कि सभामुख राजपा को ही मिलेनेवाली है । लेकिन इसके संबंध में नेकपा ने निर्णय नहीं किया है ।
चौधरी और अग्रहरी दोनों नेतृ राजपा के दो शीर्ष नेताओं से निकट है । अगर राजपा को ही सभामुख मिलेगी तो महन्थ ठाकुर की ओर से चन्दा चौधरी का नाम प्रस्ताव होना निश्चित है । कहा जाता है कि राजपा के दूसरे नेता राजेन्द्र महतो पक्षधर अमृता अग्रहरी को आगे बढ़ानेवाले हैं ।

