Bigg Boss 13:खत्म हो गई सिद्धार्थ-शहनाज की दोस्ती? ‘जो मां-बाप का सगा नहीं हुआ वो मेरा क्या होगा
<img src=”https://filmimsala.com/wp-content/uploads/2020/01/siddarth-shahanaz-break-up.jpg” alt=”siddarth-shahanaz break up” width=”592″ height=”400″ class=”aligncenter size-full wp-image-1658″ />हाल ही के एपिसोड में सिद्धार्थ को नाराज और परेशान एक कोने में बैठा देख शहनाज फिर से उन्हें तंग करने पहुंच गईं और उनके कंधे पर सिर रखकर बैठ गईं। लेकिन सिद्धार्थ शहनाज को हटा देते हैं और अलग सोफे पर जाकर बैठ जाते हैं। शहनाज जब सिद्धार्थ से बार-बार उनकी नाराजगी का कारण पूछती हैं तो वह कहते हैं, ‘मैं तुमसे सिर्फ टाइमपास के लिए बात नहीं कर रहा था। मैंने इतने टाइम में एक बात समझी है कि अगर तुम अपने मां-बाप के सगे नहीं हो सकते तो फिर किसी और के भी सगे नहीं हो सकते। और मैं ऐसे लोगों के साथ रिश्ता रखना पसंद नहीं करता।’
यह कहकर सिद्धार्थ वहां से चले जाते हैं। सिद्धार्थ की बातें सुनकर शहनाज को बहुत बुरा लगता है और वह सिद्धार्थ के पीछे-पीछे वॉशरूम तक जाती हैं। वह सिद्धार्थ से पूछती हैं कि उन्हें ऐसी बात क्यों कही? इस पर सिद्धार्थ कहते हैं कि अब वह इसमें और नहीं पड़ना चाहते। वह शहनाज को समझ चुके हैं। वह बहुत स्मार्ट हैं और उनके जैसे स्मार्ट लोग अकसर उन्हें बेवकूफ बना जाते हैं।
अब तक जब भी सिद्धार्थ और शहनाज का झगड़ा होता था तो वे एक-दूसरे को मना लेते थे। लेकिन इस बार बात आगे बढ़ चुकी है। कहा जा रहा है कि अब सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती टूट चुकी है। फैन्स भी इससे खासे दुखी हैं।

