फुँयाल बन रहे हैं मन्त्री !
काठमांडू, २३ जनवरी । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के नेता रामेश्वर फुयाँल बागमती प्रदेश के लिए भौतिक योजना तथा विकास मन्त्री बनने जा रहे हैं । प्रदेश सरकार में १५ महीनों से भौतिक योजना तथा विकास मन्त्रालय की जिम्मेदारी मुख्यमन्त्री डोरमणि पौडल ही सम्हाल रहे हैं ।
गत वर्ष कार्तिक १६ गते तत्कालीन भौतिक योजना तथा विकास मन्त्री केशव स्थापित को मुख्यमन्त्री पौडेल ने बर्खास्त किए थे । उसके बाद रिक्त मन्त्रालय की जिम्मेदारी फुँयाल को देने की तैयारी है ।
नेकपा के पूर्व केन्द्रीय सदस्य फुँयाल काठमांडू–३ से प्रदेशसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं । लेकिन फुयाल ने कहा है कि अभी तक मन्त्री बनाने की संबंध में उनसे कोई भी बातचीत नहीं हुई है ।

