पर्यटक को आकर्षित करने के लिए मनाया जा रहा है– कोशी पर्यटक महोत्सव
पर्यटक को २३ जनवरी, सुनसरी । प्रदेश नं १ सरकार द्वारा लिया गया पाँच लाख पर्यटक लाने का लक्ष्य को पूरा करने के लिये कोशी पर्यटन महोत्सव किया जा रहा है । सुनसरी के कोशी गांवपालिका द्वारा आयोजित यह महोत्सव टप्पु वन्यजन्तु आरक्षण कार्यालय के पास किया जा रहा है । यह पर्यटन वर्ष महोत्सव प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार द्वारा नेपाल भ्रमण वर्ष में लिया गया लक्ष्य पूरा करने के लिये आयोजना किया गया है ।
गांवपालिका अध्यक्ष अयुव अन्सारी ने जानकारी दिया कि भ्रमण वर्ष २०२० में लिया गया पर्यटक को अपने देश में लाने का लक्ष्य पूरा करने के लिये कोशी पर्यटन महोत्सव आयोजना किया जा रहा है । उन्होंने यह भी बताया कि गांवपालिका द्वारा आयोजना किया गया पर्यटन महोत्सव का सम्पूर्ण तैयारी हो चुका है ।
अध्यक्ष अन्सारी ने बताया कि गांवपालिका द्वारा पर्यटन प्रवद्र्धन कर स्थानीय का जीवनस्तर उठाने के उद्देश्य से नौ दिन का बृहत् कोशी पर्यटन महोत्सव का आयोजना किया जा रहा है ।
उन्होंने बताया कि यह पर्यटन महोत्सव आगामी माघ १९ गते से लेकर २७ गते तक चलेगा । कोशी टप्पु वन्यजन्तु आरक्ष प्रवेशद्वार के रुप में अवस्थित पश्चिम कुशाहा में आन्तरिक के साथ–साथ पडोसी देश भारत के पर्यटकों को भी आकर्षित करने के योजना को लेकर इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है ।

