सिरहा में दुष्ट पति का हरकतः पत्नी के ऊपर पेट्रोल डालकर लगा दिया आग !
काठमांडू, २७ जनवरी । सिरहा जिला स्थित औरी गांवपालिका–२ निवासी एक पति ने अपनी पत्नी के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया है । परिवारिक लेनदेन संबंधी विषय में विवाद होने के कारण स्थानीय विनोद यादव ने अपनी २१ वर्षीया पत्नी अनिता कुमारी यादव के ऊपर पेट्रोल डालकर जिन्दा ही आग लगा दिया, जिसके चलते अनिता की जान गई है । घटना गत शुक्रबार की है । उस दिन अनिता भान्सा में खाना पका रही थी । उसी क्रम में पति विनोद ने उनके ऊपर पेट्रोल डाल दिया ।
आग के कारण गम्भीर घायल अनिता को स्थानीय बासियों की सहयोग से विराटनगर स्थित म्याक्स अस्पताल पहुँचाया गया था, लेकिन वहां उपचार सम्भव ना होने के कारण उनको तत्काल काठमांडू रिफर किया गया । काठमांडू कीर्तिपुर स्थित मोडल अस्पताल तो लाया गया, लेकिन अस्पताल ने घोषणा कर दी कि उनकी मौत हो चुकी है । इसतरह एक दुष्ट पति के कारण अनिता की जान चली गई । उधर सिरहा पुलिस ने कहा है कि घटना के संबंध में पति विनोद को गिरफ्तार किया गया है और थप अनुसंधान जारी है ।

