नेपाली कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की दो समूह के बीच मारपिट
काठमांडू, २८ जनवरी । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस अभी आन्तरिक पार्टी विवाद में उलझा हुआ है । उसका असर भातृ संस्थाओं में प्रत्यक्ष देखने को मिलता है । विशेषतः इस समय भातृ संस्था नेपाल विद्यार्थी संघ (नेविसंघ) में ज्यादा दिखाई दे रहा है । उसका प्रत्यक्ष असर सोमबार पार्टी कार्यालय में देखने को मिला ।
सोमबा पार्टी कार्यालय में नेविसंघ समर्थित दो समूह के कार्यकर्ता आपस में मारपिट करते दिखाई दिए । पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा को पार्टी कार्यालय प्रवेश में अवरोध करनेवाले और उसको प्रतिकार करनेवाले दो समूह के बीच आपस में हाथपाई होने के कारण कुछदेर वहां की माहौल अशान्त बन गया था । देउवा को पार्टी कार्यालय प्रवेश में अवरोध करनेवाला समूह विगत ४१ दिनों से पार्टी मुख्यालय में ही रिले अनशन कर रहा है ।
स्मरणीय है, पार्टी सभापति देउवा सोमबार नेविसंघ केन्द्रीय समिति घोषणा करने की तैयारे में थे, लेकिन नेविसंघ पूर्व महामन्त्री कुन्दनराज काफ्ले समूह उसके विरुद्ध में है । उसी समूह रिले अनशन में है । उक्त समूह का कहना है कि नेविसंघ नेतृत्व ३२ साल उम्र से कम वाले को मिलना चाहिए । लेकिन सभापति देउवा ५० साल उम्र के व्यक्ति को नेविसंघ नेतृत्व में लाना चाहते हैं । इसी विषय को लेकर पार्टी संस्थापन पक्ष और अन्य समूह के बीच हाथापाई हुई है । घटना में कुछ विद्यार्थी घायल भी हो गए हैं ।

