कांग्रेस की १४वें महाधिवेशन २०७७ फागुन ७ से १० तक काठमांडू में
काठमांडू, २८ जनवरी । नेपाली कांग्रेस की महाविधेशन आगामी वर्ष (वि.सं. २०७७) फागुन ७–१० को तय हो गई है । सोमबार सम्पन्न पार्टी केन्द्रीय समिति बैठक ने महाधिवेशन संबंध निर्णय किया है । पार्टी ने कहा है कि महाधिवेशन संबंधी निर्णय सर्वसम्मत हुआ है ।
बैठक में पार्टी संस्थापन के विरुद्ध बैठक बष्हिकार करनेवाले रामचन्द्र पौडेल और कृष्णप्रसदा सिटौला समूह में सहभागी थे । स्मरणीय है, गत शुक्रबार पार्टी सभापति निवास बुढानिलकण्ठ में सम्पन्न बैठक में पार्टी सभापति देउवा महाधिवेशन तिथि के अलवा अन्य सभी विषयों में लचक हुए थे । जिसके चलते असन्तुष्ट समूह सहमति में आ गए ।
महाधिवेशन को सफलता पूर्वक सम्पन्न करने के लिए कांग्रेस ने आगामी माघ २३ गते केन्द्रीय कार्य समिति बैठक आह्वान किया है । उक्त बैठक में पार्टी विधान और नियमावली के संबंध में विचार–विमर्श होनेवाला है ।

