बालुवाटार जमीन घोटाला काण्ड में गम्भीर अनुसंधान जारी हैः मन्त्री अर्याल
काठमांडू, २८ जनवरी । भूमि व्यवस्था, सहकारी तथा गरीबी निवारण मन्त्री पद्मा कुमारी अर्याल ने कहा है कि बालुवाटार स्थित जमीन घोटाला काण्ड में सरकार गम्भीर अनुसंधान कर रही है । मन्त्रालय की प्रगति विवरण सार्वजनिक हेतु आयोजिक पत्रकार सम्मेलन में सोमबार बोलते हुए मन्त्री अर्यालय ने ऐसा दावा किया है ।
मन्त्री अर्याल ने कहा– ‘सरकार विधिसम्मत और सही नियत की साथ कार्य सम्पादन कर रही है । आगामी दिनों में अदालत में कोई भी समस्या ना आए इसमें भी सरकार सतर्क है, सुक्ष्म रुप में प्रमाण संकलन हो रहा है ।’ मन्त्री अर्याल का कहना है कि मन्त्रालय के अतिरिक्त अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग और केन्द्रीय अनुसंधान व्यूरो की ओर से भी उक्त काण्ड में छानबिन हो रही है ।
मन्त्री अर्याल ने कहा है कि सिर्फ बालुवाटार ही नहीं देश के अन्य भू–भागों में भी जमीन हिनामिना हो रही है तो उसमें भी छानबिन होगी और दोषी को कारवाही की जाएगी ।

