Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिरहाके धनगढीमे महायज्ञ आरम्भ, कलश यात्रामे सैकडों श्रद्धालु

 

मनोज बनैता, लाहान, २९ जनवरी । सिरहाके धनगढीमाई नगरपालिका मे महायज्ञका शुभआरम्भ हुवा है । धनगढीमाई वडा नं. ५ स्थिति राजदेवी माईके मन्दिरमे अाज से १३ दिनों तक चलनेवाला महायज्ञ अारम्भ हुवा है ।

नेपाली काङ्ग्रेसका सिरहा सभापति एंव पुर्व माननीय सभासद रामचन्द्र यादवके प्रमुख अातिथ्य और धनगढीमाई नगरपालिकाका उप प्रमुख फुलकुमारी श्रेष्ठ के विशिष्ट आतिथ्य मे यह महायज्ञका आरम्भ किया गया है । कार्यक्रम उद्द्घाटन पश्चात् सैकडों के तादात मे श्रद्धालु महिलाओने कलश यात्रा मे भाग लिए थे । कलश यात्रामे सहभागी सम्पूर्ण श्रद्वालुगणके लिए नास्ता खर्च माननीय रामचन्द्र यादव द्वारा व्यवस्थापन कियागया था । उक्त महायज्ञ कार्यक्रमका शुरूवात स्थानीय तह कर्मचारी युनियन सिरहाका अध्यक्ष राम निर्दोषी ने किया था ।

यह भी पढें   प्रा.डॉ.उषा ठाकुर गोकर्ण में नायब बहादुर शाह की 270वीं जयंती पर सम्मानित

कार्यक्रमके दौरान ईसी महिनेका २५ और २६ गते नेपाल तथा भारतका प्रचलित पहलमान के बिच कुस्ती कार्यक्रम होनेका ऐलान कियागया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *