Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा द्वारा कांग्रेस के ऊपर ‘दलाल’ होने का आरोप

 

काठमांडू, ३० जनवरी । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) ने प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के ऊपर गम्भीर आरोप लगातो हुए कहा है कि नेपाली कांग्रेस पार्टी ‘दलाल’ है, इसका भण्डाफोर करना आवश्यक है । बुधबार से राष्ट्रीयसभा में शुरु पार्टी केन्द्रीय कमिटी बैठक में पेश राजनीतिक प्रतिवेदन में कांग्रेस को इसतरह ‘दलाल’ करार कर दी गई है ।
पार्टी अध्यक्ष द्वय केपीशर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड द्वारा प्रस्तुत राजनीतिक प्रतिवेदन में लिखा गया है– ‘नेपाली समाज में राजनीतिक और सामाजिक परिवर्तन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह करनेवाली पार्टी नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) ही है । यही पार्टी देशभक्त और श्रमजीवित जनता की आशाका केन्द्रविन्दू है । नेपाली कांग्रेसः मूलत पुँजीपति वर्ग की प्रतिनिधित्व करती है, इस पार्टी की मूल चरित्र विरोधाभाष, सम्झौता परस्तर और दलाल प्रवृत्ति की है, ऐसी पार्टी आम जनता की प्रतिनिधित्व नहीं करती । यद्यपि संविधान कार्यान्वयन और लोकतान्त्रीकरण प्रक्रिया को आगे बढाने के लिए कांग्रेस के साथ आवश्यक सहकार्य आवश्यक है ।’
नेकपा ने कहा है कि सहकार्य के साथ साथ कांग्रेस की प्रतिक्रियावादी चरित्र की आलोचना और भण्डाफोर करना भी आवश्यक है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *