नेकपा ने ही पहली बार भारत के साथ ‘लिम्पियाधुरा’ के ऊपर दावी कीः प्रधानमन्त्री ओली
काठमांडू, ३० जनवरी । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) वह पार्टी है, जिसने पहली बार औपचारिक माध्यम से भारत से कहा है कि ‘लिम्पियाधुरा’ नेपाली भू–भाग है । बुधबार पार्टी केन्द्रीय कमिटी बैठक को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘लिम्पियाधुरा नेपाल की भूमि है, नेपाल सरकार की ओर औपचारिक रुपमें इसकी जानकारी भारत को देनेवाला सरकार भी यही है । इससे पहले किसी ने भी औपचारिक रुप में इसतरह कहने की हिम्मत नहीं की थी ।’
प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली का कहना है कि नेपाल–भारत बीच सीमा विवाद है, लेकिन कालापानी, लिम्पियाधुरा और लिपुलेक नेपाली भूमि है । उन्होंने यह भी कहा कि दो देशों के बीच जो भी विवाद है, वार्ता की माध्यम से समाधान किया जा सकता है । उन्होंने आगे कहा– ‘सरकार चुपचाप रहनेवाली नहीं है । यह सरकार देशभक्त और राष्ट्रवादियों का सरकार है, सत्य बेलने से पीछे हटनेवाला नहीं है ।

