सभामुख और भारतीय कार्यवाहक राजदूत बीच भेट, सभामुखको बधाई और शुभकामना
काठमांडू, ३० जनवरी । नेपाल के लिए कार्यवाहक भारतीय राजदूत डा. अजय कुमार और प्रतिनिधिसभा सभामुख अग्निप्रसाद सापकोटा के बीच भेटवार्ता हुई है । सभामुख सापकोटा से मिलने के लिए कार्यवाहक राजदूत बुधबार सभामुख कार्यकक्ष सिंहदरबार पहुँच गए थे ।
गत आइतबार सभामुख में निर्वाचित सापकोटा को भेटकर कार्यवाहक राजदूत डा. अजय कुमार ने भारत सरकार एवं अपनी व्यक्तिगत ओर से उनको शुभकामना और बधाई ज्ञापन किया । स्मरणीय है, मंगलबार चिनियां राजदूत होउ यान्की ने भी सापकोटा से मिलक बधाई दी थी ।

