Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर में समाजसेवियों द्वारा चलाये जा रहे10 रुपये में भरपेट खाना का प्रशंसा 

 


माला मिश्रा बिराटनगर
बिराटनगर के  मेन बाजार में समाजसेवी दिलीप धरेवा के नेतृत्व में लोगो को 10 नेपाली व छह सवा छह भारतीय रुपये में भरपेट खाना खिलाया जा रहा है । समाजसेवी नंदकिशोर तापड़िया , पवन अग्रवाल, राजपा नेता मोहम्मद कादिर इस अभियान में श्री धरेवा को सहयोग कर रहे है । श्री धरेवा ने बताया यह अभियान पिछले एक माह से चल रहा है , अच्छा क्वालिटी के चावल व अन्य सामान उपलब्ध कराया जाता है ।टेंट लगाकर चलाये जा रहे इस अभियान में उद्योग वाणिज्य आपूर्ति मंत्री मोती दुग्गड़ सहित फिल्म अभिनेत्री दीपाश्री निरौला , गायक व कई उद्योगी व्यपारी पहुच आयोजक का हौसला अफजाई कर रहे है । मंगलवार को समाजवादी पार्टी  के राजकुमार यादव ने एक दिन का सम्पूर्ण खर्च उठाया ।समाजसेवी दिलीप धरेवा के द्वारा चलाये गए अभियान को देखकर अन्य शहरों में लोग इस तरह के आयोजन करना शुरू कर दिया है । श्री धरेवा द्वारा चलाये गए अभियान का जगह जगह प्रशंसा हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com