Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर मेंअवैध ऑनलाइन शापिंग गिरोह के आठ गिरप्तार, 

 


माला मिश्रा बिराटनगर
ऑनलाइन शापिंग के नाम पर ठग  गिरोह को मोरंग पुलिस ने गिरप्तार किया है । पुलिस ने इस अवैध धंधा का मास्टर माइंड सूंदरहरैचा 3 निवासी निरंजन प्रसाद आचार्य सहित 8 लोगो को गिरप्तार किया है जिसके पास से 67 लाख रुपये के अलावा 24 नेपाली 5 भारतीय बैंक का चेक , भारतीय व नेपाली 3 दर्जन सिम कार्ड , बिभिन्न लोगो का 37 पीस नागरिकता का फोटो कॉपी बरामद किया है । मोरंग एसपी विश्व अधिकारी ने बताया कि इस गिरोह का तार भारतीय महानगरो से भी है ,जिसकी जांच चल रहा है । उन्होंने यह भी बताया मास्टमाइंड आचार्य के पास से भारतीय आधारकार्ड , 7 पीस भरतीय सिमकार्ड व 5 भारतीय एटीम  कार्ड भी बरामद हुआ है । उन्होंने यह भी बताया ठग गिरोह फेसबुक , मेसेंजर , व्हाट्सएप के जरिये ग्राहकों से संपर्क करते थे और कम रेट में सामान उपलब्ध कराने का प्रलोभन दे अपने झांसे में लेते थे । फर्जी तरिके खोले गए बैंक में रुपये जमा करवाते थे जिसे बाद में निकाल लिया जाता था । काठमांडू की इक पीड़ित महिला के लिखित शिकायत के बाद पुलिस के अनुसन्धान के बाद गिरोह का खुलाशा हुआ और सभी दबोचे गए । बिराटनगर के एक भाड़ा का मकान से यह अवैध धंधा चल रहा था । मोरंग पुलिस गिरोह का संपर्क किस किस शहर में है और अबतक कितने लोगों को ठगा है पूछताछ कर अनुसंधान कर रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *