Bigg Boss 13: शादी से बचने के लिए शहनाज ने तोड़ा परिवार से रिश्ता

शहनाज के फैमिली की बातें भी कई बार उठी है। जिमसें सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज को सुनाया है कि जब कोई इंसान अपने माता-पिता का नहीं हो सकता। तो वही किसी का नहीं हो सकता। तो दूसरी तरफ शहनाज ने भी बोला है कि वह घर से भाग गई थी लेकिन शहनाज अपने घर से क्यों भागी। इसका खुलासा भी हो गया है। जो शहनाज ने बिग बॉस के घर में अब किया है।
दरअसल शहनाज ने अपने रश्मि देसाई, विशाल आदित्य सिंह और आसिम रिजाय को अपने परिवार से अलग होने की वजह बताई है। विशाल ने ही शहनाज से पूछा कि क्या उनके परिवार ने कभी शादी का दबाव डाला है ? इस शहनाज ने कहा कि हां उनकी फैमिली उनपर शादी के लिए दबाव डालती रहती है लेकिन परिवार के दबाव में शहनाज नहीं आती। क्योंकि इसी समय शहनाज ने अपने करियर की शुरूआत की थी। इंडस्ट्री में काम शुरू करने के बाद से शहनाज को घर लौटने में काफी देर हो जाती थी जिसका कारण लेट शूट्स, लेट रैप अप्स है। लेकिन यही शहनाज की फैमिली को पसंद नहीं आया। जिसके कारण घर में क्लैश होता था।

शहनाज ने आगे कहा कि वह ससुराल की जिम्मेदारी उठाने की लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी इस वजह से वह घर से अलग हो गई। लेकिन बाद में जब धीरे-धीरे अपने करियार में कामयाबी मिली। तो वह घरवालों के पास वापस लौट गई। अब उनके बीच कोई मन मुटाव नहीं है। बता दें कि शहनाज और सिद्धार्थ की लड़ाई के दौरान ही ये मुद्दा उठा था। इस दौरान सिद्धार्थ की बातें सुनकर शहनाज काफी अपसेट हो गई थी। जिसके बाद से ही वह सिद्धार्थ से अलग हो गई थी

